logo

कार के अंदर खेलने गए थे बच्चे, अचानक लगी आग; दोनों की जलकर मौत

gadi_jaal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां घर के बाहर खड़ी ऑल्टो कार में अचानक आग लगने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद गाड़ी लॉक हो गई, जिस कारण बच्चे लाख-कोशिशों के बाद भी बाहर नहीं निकल पाए। दोनों अंदर फंस गए। परिजनों ने जबतक बच्चों को बाहर निकाला तबतक वो काफी जल गए थे। अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के लोग काफी दहशत में हैं। 


ऑल्टो कार लगी आग
मामला पटना से सटे फुलवारीशरीफ के गौरीचक क्षेत्र स्थित सोहगी रामपुर टांड इलाके की है। यहां रहने वाले संजीव यादव के गाड़ी में आग लगी है। इस घटना में संजीव के इकलौता बेटा और भतीजी की मौत हो गई है। संजीव यादव जहानाबाद के रहने वाले है। उन्होंने 4-5 महीने पहले ही गौरीचक में घर बनाकर गृह प्रवेश किया था। घर को बाहर ऑल्टो कार लगी थी। इसी में संजीव का 4 साल का बेटा राजपाल और उनके भाई की 4 साल की बेटी सृष्टि खेलने गए थे। तभी अचानक गाड़ी से धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों ने हल्ला मचाया। तभी घरवाले भी चिख-पुकार सुनकर उधर भागे। बच्चे अंदर फंसे थे। किसी तरीके से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जब डॉक्टर ने जांच की तो बच्चों की सांस रुक चुकी थी। हादसे के बाद संजीव के घर में सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 


गांववालों ने कहा सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची
वहीं गाववालों का कहना है कि जब बच्चे गाड़ी में खेलने जा रहे थे तो उनके हाथ में माचिस की डिबिया थी, आग उस कारण ही लगी है। वहीं उनका यह भी कहना है कि पुलिस को जानकारी देने पर भी अबतक वहां कोई नहीं आया है। दूसरी ओर जब इस बारे में गौरीचक थाना पुलिस से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है।